






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ के प्रशासनिक हल्के में विधायक गिरधारीलाल महिया का प्रभाव फिर से देखा गया है। राज्य सरकार द्वारा बुधवार शाम को निकाले गए आदेश में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के बीडीओ रामचंद्र जाट को एपीओ कर दिया गया है और जाट के स्थान पर भोम सिंह इंदा को श्रीडूंगरगढ़ बीडीओ पद पर लगाया गया है। इंदा वर्तमान में झालरापाटन बीडीओ पद पर पदस्थापित थे और वहां से उन्हें श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया है।



