May 20, 2026
ये सप्ताह कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए.? जाने पंडित रामदेव उपाध्याय के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। नूतन सप्ताह विक्रम संवत् 2079, श्रावण शुक्ला 10/11, रविवार, दिनांक – 07 /08/2022 से आरंभ होकर भाद्रपद कृष्ण-2/3 शनिवार , दिनांक – 13/08/2022 तक रहेगा । आइए जानते हैं मेष आदी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा ?

पाठकों के संशय की निवृत्ति हेतु विशेष-
जातक अपनी जन्म राशि से राशिफल देखें या प्रचलित नाम से राशिफल देखें ?
विवाह में, सभी संस्कारों में, यात्रा में , ग्रह -गोचर विचार में, जन्म राशि से विचार करना चाहिए नाम राशि से नहीं।
गृह कार्य में, ग्राम वास विचार में, मंत्र ग्रहण करने में, युद्ध के विचार में ,नौकर रखने में, नौकरी करने में नाम राशि से विचार किया जाता है जन्म राशि से नहीं।
यथोक्तं –
विवाहे सर्वसंस्कारे यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशि प्रधानत्वं नामराशिं न चिंतयेत् ।। गृहे ग्रामे तथा मन्त्रे युद्धे वा स्वामिसेवके । नामराशि प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिंतयेत् ।।

1.मेष
चू-चे-चो-ला, ली-लू-ले-लो-अ ( अश्विनी १-४, भरणी १-४, कृत्तिका-१)
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह का रविवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय कष्टप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट भी उत्पन्न हो सकता है अतः इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें एवं वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें अन्यथा आपका किसी के साथ झगड़ा होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान आपको राजकीय बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है इस दौरान व्यापार में रकम लेनदेन करते समय विशेष ध्यान रखें। हालांकि बुधवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद भी रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण-१.अनुलोम – विलोम प्राणायाम के साथ सप्ताह की शुरुआत करें।
निवारण २. नित्य हनुमानचालीसा या संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

2. वृषभ
ई-उ-ए ,ओ-वा-वी-वू , वे-वो (कृत्तिका २-४, रोहिणी १-४, मृगशिरा-१-२)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। इस दौरान आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह की शुरुआत का शुभ संयोग तो प्रतीत हो रहा है किंतु सोमवार मध्याह्न से शुक्रवार मध्याह्न तक काल समय कष्टप्रद रहने का ही संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको आर्थिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान राजकीय बाधाएं भी संभव है अतः सावधान रहें। हालांकि शुक्रवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय सुखद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- १.मंगलवार एवं शनिवार को संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
निवारण-२.केशर एवं चंदन का प्रतिदिन तिलक लगाएं।

3. मिथुन
का-की,कु-घ-ड़-छ,के,को,ह (मृगशिरा-३-४, आर्द्रा १-४, पुनर्वसु १-३)
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह का रविवार से बुधवार मध्याह्न काल तक का समय सुखद एवं लाभप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है किंतु बुधवार मध्याह्न से शनिवार तक का समय कष्टप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट, राजकीय बाधाएं, अपव्यय जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कृपया इस दौरान शत्रुओं से विशेष सावधान रहें वे आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते।
निवारण- १.बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।
निवारण -२.शनिवार को हनुमानजी की उपासना करें।

4.कर्क
ही,हू-हे-हो-डा, डी-डू-डे-डो (पुनर्वसु-१,पुष्य-१-४,आश्लेषा १-४)
कर्क राशि के जातक यदि सप्ताह आरंभ में कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे सोमवार मध्याह्न काल तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। इस दौरान आपको कोई अप्रिय समाचार मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कृपया इस दौरान वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि सोमवार मध्याह्न से शुक्रवार मध्याह्न तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु शुक्रवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने का संकेत दे रहा है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
निवारण- १.भगवान गजानंद जी को दूर्वा अर्पण करके ही सप्ताह की शुरुआत करें।
निवारण- २.शनिवार को तांबे के पात्र में जल एवं काले तिल डालकर “ओउम् नमः शिवाय” मंत्र से शिवलिंग पर चढ़ाएं।

5. सिंह
मा-मी-मू-मे, मो-टा-टी-टू- टे (मघा-१-४, पूर्वाफाल्गुनी-१-४, उत्तराफाल्गुनी-१)
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह का रविवार से बुधवार मध्याह्न काल तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको पेट संबंधित उदर-विकार संभव है अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें। इस दौरान यदि आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे बुधवार मध्याह्न तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। हालांकि बुधवार मध्याह्न से शनिवार तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।

निवारण-सोमवार को “ओउम् नमः शिवाय”मंत्र से भगवान शिव को गाय का कच्चा दुध एवं बिल्वपत्र अर्पण करें।
6.कन्या
टो-प-(प्र )-पी,पू- ष-ण-ठ,पे-पो (उफा.-२-४, हस्त- १-४,चित्रा-१-२)
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह का रविवार से सोमवार मध्याह्न काल तक का समय लाभप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने का शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है। किंतु सोमवार मध्याह्न काल से शुक्रवार मध्याह्न काल तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें अन्यथा आपको पेट संबंधित उदर-विकार उत्पन्न हो सकता है एवं इस दौरान यदि आप कोई विशेष कार्य या नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो कृपया उसे शुक्रवार मध्याह्न तक टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। इस दौरान व्यापारी वर्ग व्यापार करते समय विशेष सावधान रहें। हालांकि शुक्रवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय लाभप्रद रहने का भी शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है।
निवारण-सोमवार से शुक्रवार तक नियमित गाय को हरी घास खिलाएं और अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।

7.तुला
रा-री,रू-रे-रो-ता,ती-तू-ते
(चित्रा-३-४, स्वाति-१-४, विशाखा-१-३)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान सप्ताह आरंभ से सोमवार मध्याह्न काल तक के मध्य आर्थिक नुकसान भी संभव है अतः सावधान रहें। किंतु सोमवार मध्याह्न काल से बुधवार मध्याह्न तक के मध्य धन लाभ का भी शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है एवं पुनः बुधवार मध्याह्न से शनिवार तक का समय कष्टप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और इस दौरान यदि आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है इस दौरान आपको कोई अप्रिय समाचार संदेश मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
निवारण-१.कृपया इस सप्ताह अधिकाधिक गौ सेवा करें।
निवारण-२. शनिवार को काले तिल के साथ आटा और शक्कर मिलाकर चींटियों को खाने के लिए दें।

8. वृश्चिक
तो,ना-नी-नू-ने,नो-या -यी-यू
(विशाखा-१, अनुराधा-१-४, ज्येष्ठा-१-४)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की मध्यम शुरुआत के साथ ही सोमवार मध्याह्न से बुधवार मध्याह्न तक के मध्य काल में आर्थिक नुकसान का कुयोग प्रतीत हो रहा है अतः इस दौरान सावधान रहें। हालांकि बुधवार मध्याह्न काल से शुक्रवार मध्याह्न काल तक के मध्य आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है किंतु शुक्रवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय पुनः कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान पेट संबंधित उदर-विकार उत्पन्न हो सकता है अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें।
निवारण-मंगलवार को हनुमानजी की उपासना करें एवं गाय को गुड़ खिलाएं।

9.धनु
ये- यो- भ-भी,भू- ध- फ -ढ-,भे
(मूल-१-४,पूर्वाषाढ़ा-१-४,उत्तराषाढ़ा-१)
धनु राशि के जातकों को सप्ताह आरंभ में कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने से इंकार नहीं किया जा सकता है यह समय विशेष कष्टप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं अतः इस दौरान सावधान रहें एवं धैर्य अवश्य रखें। हालांकि सोमवार मध्याह्न काल से बुधवार मध्याह्न तक का समय कुछ सुखद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु बुधवार मध्याह्न काल के उपरांत से शुक्रवार तक का समय पुनः आर्थिक दृष्टिकोण से नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि शुक्रवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय आर्थिक लाभ का भी शुभ संयोग का संकेत प्रदान कर रहा है।
निवारण-१.नित्य गौ सेवा एवं भगवान शिव की आराधना करें।

10. मकर
भो-जा-जी, खी-खू-खे-खो, ग-गी
उत्तराषाढा २-४,श्रवण- १-४, धनिष्ठा-१-२)
मकर राशि के जातको के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको सप्ताह आरंभ में आर्थिक लाभ प्राप्त होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु सोमवार मध्याह्न काल से बुधवार मध्याह्न तक के मध्य काल में आपको कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान एवं शत्रु बाधाएं भी संभव है । हालांकि बुधवार मध्याह्न काल से शुक्रवार मध्याह्न तक का समय सामान्य रहने के आसार हैं किंतु शुक्रवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय पुनः कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है इस दौरान कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर विशेष चिंतन अवश्य करें।
निवारण-. मंगलवार को संकटमोचन हनुमान जी की विशेष आराधना करें एवं इस सप्ताह अधिक से अधिक गौसेवा करें।

11. कुंभ
गू-गे,गो-सा-सी-सू, से- सो-द
(धनिष्ठा-३-४, शतभिषा-१-४,पू.भा.-१-३,)
कुंभ राशि के जातकों के लिए सुखद शुरुआत के साथ सप्ताह आरंभ होने के साथ ही सोमवार से बुधवार तक के मध्य धन प्राप्ति के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु बुधवार मध्याह्न काल से शुक्रवार दोपहर तक का समय शारीरिक कष्ट, कुछ अमंगल का संकेत दे रहा है अतः इस दौरान सावधान रहें और अपने ईष्ट देव की विशेष आराधना करें हालांकि शुक्रवार मध्याह्न से शनिवार तक का समय सामान्यतया सुखद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- बुधवार से शुक्रवार तक नियमित भगवान शिव को बिल्वपत्र एवं गाय का कच्चा दुध अर्पण करके ही दिन की शुरुआत करें।

12. मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (पूभा.-१, उ.भा.-४, रेवती- ४)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान रविवार से सोमवार मध्याह्न तक का समय कष्टप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। इस दौरान आप यथासंभव वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है एवं इस दौरान आपको राजकीय बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है अतः सावधान रहें। हालांकि सोमवार मध्याह्न से शुक्रवार मध्याह्न तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु शुक्रवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय पुनः कष्टप्रद रहने का ही संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको कोई अप्रिय संदेश मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
निवारण-१.-सोमवार को अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
निवारण-२-गुरुवार को घर के बुजुर्गो की सेवा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
निवारण-३-इस सप्ताह अपने घर की विशेष साफ-सफाई रखें।

पंडित रामदेव उपाध्याय- 9829660721