May 20, 2026
अभिनंदन जेतासर, 106 यूनिट रक्तदान, आस पास के गांवो से भी युवाओं ने लिया भाग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ उपखंड रक्तदाता के रूप में पहचाना जाता है। यहां शहर सहित छोटे छोटे गांवो में रक्तदान कि आयोजनों में युवा किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए आगे बढ़कर रक्त दान करते है। आज गांव जैतासर में युवा मंडल जेतासर ने लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ यूनिक के साथ राजकीय विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में जेतासर सहित आस पास के गांवो से भी युवा रक्तदान करने पहुंचे। मंडल के सदस्य युवाओं ने उत्साह के साथ सभी व्यवस्थाएं संभाली और 9 बजे से 2 बजे के बीच 106 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मंडल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पीबीएम ब्लड बैंक बीकानेर टीम ने रक्त संग्रहण किया। क्लब के सदस्यों व मंडल के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं का तथा ब्लड बैंक टीम का आभार प्रकट किया।

ये रहें शिविर में सेवाओं के सहभागी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक, युवा मंडल जेतासर के बनवारी दास, लालचंद गोदारा, दीनदयाल जाखड़़, रामप्रताप महिया, भवानीशंकर जाखड़, हनुमान गिरी, बजरंग गोदारा, शंकरलाल नायक, देवकरण जाखड़, बाबूलाल फौजी, बाबूलाल गोदारा, मनोज पुरी, विष्णु नाई, हीरपुरी गुसाईं, राकेश जाखड़, सांवरमल खिलेरी, पूनमचंद खिलेरी, बाबूलाल खिलेरी, हंसराज गोदारा, राकेश शर्मा, राजूराम गोदारा, आदि कार्यकर्ता सेवा में सहभागी बनें। शिविर में क्लब की ओर से महेंद्र लखोटिया, प्रवीण सोमानी, मदन पेड़ीवाल, सौरभ दूगड़, रमेश राजपुरोहित, दुर्गाराम गोदारा उपस्थित रहें।

इन गांवो से आए युवा, किया सभी का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेतासर में आयोजित शिविर में श्रीडूंगरगढ सहित गांव गुसाईंसर बड़ा, बाना, जैसलसर, ठुकरियासर, कुंतासर, रीड़ी, ऊपनी, तोलियासर, घड़साना, चगौई, जालबसर, दुसारणा, बिग्गाबास रामसरा, उदरासर, रूपलीसर, कालू, भैंरू डेयरी स्टॉप से युवा एकत्र हुए। युवा मंडल व क्लब के सदस्यों ने सभी रक्तदाता युवाओं को स्मृति पत्र देकर सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम रक्त संग्रहण टीम का अभिनंदन किया मंडल व क्लब के सदस्यों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के अनेक गांवो से आए युवाओं का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 106 यूनिट रक्तदान हुआ।