






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ इकाई की बैठक संस्कार इनोवेटिव स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में आज सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश भाकर एवं मनोज गुसाईं की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान गैर सरकारी स्कूलों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने शिक्षा सत्र 2020-21 में ऑफलाइन पढ़ाए गए विद्यार्थियों के बकाया भुगतान के संबंध में प्रयासों को तेज किए जाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। संगठन के सदस्यों ने प्रदेश में राज्यश्री योजना को केवल सरकारी स्कूलों में शुरू किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वक्ताओं ने सरकार द्वारा गैर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ इसे अन्याय बताया व योजना को गैरसरकारी स्कूलों में भी लागू करने की बात कही। बैठक में मांग की गई कि खेल शुल्क केवल उन्हीं स्कूलों से लिया जाए जो खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेती है। संगठन के सभी सदस्यों ने बिना टीसी प्रवेश नहीं लेने का निर्णय लिया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान शिक्षाविद मनीष शर्मा, मूलचंद गोदारा, रामलाल जाखड़, भागीरथ भादू, राकेश शर्मा, हरि सिंह, रामसिंह भादू, मोदहनसिंह मिल, रामनिवास धायल, दुर्गाप्रसाद पालीवाल आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
गढ़वाल को दी श्रद्धांजलि
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक से पहले संगठन के सभी सदस्यों ने इंडियन स्कूल, बाना के निदेशक हंसराज गढ़वाल को श्रद्धांजलि दी व शोक प्रकट किया। बता देवें गढ़वाल का गत 31 जुलाई को आकस्मिक को निधन हो गया था। गढ़वाल के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाए व 2 मिनट का मौन भी रखा। श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने गढ़वाल को नेक दिल, व्यवहार कुशल, कठिन परिश्रमी एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बताया।




