May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। रविवार को क्षेत्र में कजरी तीज का त्योहार महिलाओं व युवतियों ने धूमधाम से मनाया। महिलाएं दिनभर निराहार रही और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देकर विधि विधान से तीज का पूजन किया। महिलाओं ने हाथों में मेंहदी रचाई व सोलह श्रृंगार के साथ सौभाग्य का वर मांगा। नवविवाहिताओं के ससुराल से मिठाईयां व उपहार आए वहीं घर घर सत्तू बनाए गए। कहीं कहीं महिलाओं ने झूले भी खाएं और अपनी सास के पैर छुकर उपहार दिए। सास ने भी बहूओं को आशीवार्द दिया और घरों में उत्सव का माहौल रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्सस। महिलाओं ने सामूहिक रूप से कहानी सुनकर विधि विधान से किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर किया पूजन, लिया बड़ों से आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से घर घर हुआ पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीज के अवसर पर व्रत रखने वाली महिलाओं ने हाथों में सजाई मेंहदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने मनाया उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गली गली सामूहिक पूजन के आयोजन हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कहानी सुनकर महिलाओं ने चंद्रअर्घ्य देकर व्रत खोला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर सजाएं गए सत्तु, संस्कृति के साथ देशभक्ति आई नजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज का उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने कजरी तीज मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने उल्लास व उत्साह के साथ व्रत त्योहार मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीज की कहानी सुनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी बुजुर्ग महिलाओं का लिया आशीर्वाद।