






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। रविवार को क्षेत्र में कजरी तीज का त्योहार महिलाओं व युवतियों ने धूमधाम से मनाया। महिलाएं दिनभर निराहार रही और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देकर विधि विधान से तीज का पूजन किया। महिलाओं ने हाथों में मेंहदी रचाई व सोलह श्रृंगार के साथ सौभाग्य का वर मांगा। नवविवाहिताओं के ससुराल से मिठाईयां व उपहार आए वहीं घर घर सत्तू बनाए गए। कहीं कहीं महिलाओं ने झूले भी खाएं और अपनी सास के पैर छुकर उपहार दिए। सास ने भी बहूओं को आशीवार्द दिया और घरों में उत्सव का माहौल रहा।
















