






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। रविवार को अंबेडकर भवन में शहीद कालूराम चेतना मंच द्वारा शहीद कालूराम को श्रृद्धाजंलि दी गई। इस दौरान मंच अध्यक्ष कमल बापेऊ ने शहीद कालूराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा समाज सेवी बताया। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान चुन्नीलाल गांधी ने सामाजिक कुरुतियों व अंध विश्वास से दूर रहने का आह्वान किया और प्रकाश गांधी ने जन जन को शिक्षित होने की बात कही। पूर्व सरपंच गुलाराम परिहार ने शहीद कालूराम के विचारों की ज्योत घर घर पहुंचाने की बात कही। जयंती समारोह में मघाराम मेहरा, शिवलाल गोयल, मुकेश सिद्ध, श्रीराम भोजास, मंगलाराम इन्दलिया, रामदेव ईन्दलिया, जयपाल चालिया, मोहन चालिया ने भी विचार रखें।

15 अगस्त 1947 को हुआ जन्म, लगाए 75 पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के देशभक्ति सांस्कृतिक आयोजन में 15 अगस्त 1947 को जन्म लेने वाली श्रीमती भतूदेवी जैन का उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने स्वयं माला पहना कर सम्मानित करते हुए उन्हें दीर्घ आयु की शुभकामनाएं दी। आज विजय प्रसाद गुप्ता का भी 15 अगस्त 1947 को जन्मदिन की सूचना आई है। गुप्ता की पुत्री अमृता गुप्ता ने बताया कि गायत्री हवन करवाया और परिवार ने आदर्श विद्या मंदिर तथा सेवा धाम प्रांगण में 75 पौधे वितरित किए। सभी ने गुप्ता को शुभकामनाएं दी।





