May 20, 2026
दहेज प्रताड़ना के 2 मुकदमे दर्ज, एक को शादी के 2 साल बाद घर से निकाला तो दूसरी 12 साल सहती रही प्रताड़ना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की 2 बेटियों ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दो अलग अलग मुदकमे दर्ज करवाएं है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मोमासर बास निवासी मोनिका प्रजापत ने राजलदेसर निवासी अपने पति धीरज, ससुर दीनदयाल, सास बेबी, देवर हितेश व ननद मोनिका के खिलाफ जरिए इस्तगासे मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें मोनिका ने 30 जून 2020 को उसके विवाह के बाद से आरोपियों पर दहेज के लिए तंग परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने बच्चा होने के बाद और अधिक तंग करना शुरू कर दिया। इसी प्रकार कस्बे के ही कालूबास निवासी लीला ओड ने सूरतगढ़ निवासी अपने पति इंद्राज, ससुर फ़क़ीरचंद, सास रुकमा और देवर पवन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है।