






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ में महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर कार्य कर रही है और सफलता के नए कीर्तिमान भी रच रही है। माहेश्वरी महिला मंडल ने रविवार को कालू बास के माहेश्वरी भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में करीब 700 मरीजों ने विभिन्न डॉक्टरों से अपनी बीमारियों का परीक्षण करवाया। शिविर का उद्घाटन रविवार सुबह समाज की वरिष्ठ व बुजुर्ग महिला सीता देवी पत्नी स्वर्गीय मालचंद तापड़िया ने फीता काट कर किया। तापड़िया के साथ समाज की अन्य बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल रही। उद्घाटन सत्र में शिविर में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव गौम्बर, डॉ. दयाल शर्मा, डॉ. जी.एस. विजय, डॉ. जया वर्मा, डॉ. प्रमोद नारंग का साफा व माला पहना कर स्वागत किया। डॉक्टरों ने श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार महिला शक्ति द्वारा आयोजित स्वास्थ्य सेवा शिविर के प्रयास को सराहनीय बताते हुए मातृशक्ति को नमन किया। डॉ. गौरव गोम्बर ने कहा कि गिरते हुए मानवीय मूल्यों के इस दौर में महिलाओं की जिम्मेदारी दुगुनी नहीं वरन शक्ति स्वरूपा की तरह कई गुना हो गयी है। शिविर में कस्बे से ही नहीं आस पास के गांवों से मरीज आए। यहां अनेक प्रकार की जांचे भी निःशुल्क की गई।
मंडल महिलाओं ने 12 घण्टे से अधिक की ड्यूटी दी, शिविर की हुई सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडल महिलाओं ने शिविर में रविवार सुबह से रात तक 12 घण्टे से अधिक की ड्यूटी निभाई। शिविर डॉक्टरों की पर्ची काटने से लेकर, सम्बंधित डॉक्टर को दिखाने, जांच आदि करवाने से लेकर चाय पानी, भोजन तक सभी व्यवस्थाएं महिलाओं ने संभाली। माहेश्वरी समाज सहित वरिष्ठ जन शिविर में पहुंचे व महिलाओं के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान मंडल की अनु डागा, सुधा डागा, कुसुम मूंधड़ा, लीला सोमाणी, ममता सोमाणी, संजू तापड़िया, रिना सोमाणी, अंजू मूंधड़ा, संजू तापड़िया, सुलोचना सोमाणी, गायत्री जाजू, कांता सोमाणी, कविता तोषनीवाल, खुशबू डागा, खुशबू राठी, मधु राठी, ममता तापड़िया, मनीषा राठी, निशा सोमाणी, प्रेम सोमाणी, प्रेम डागा, प्रियंका तोषनीवाल, राधिका मोहता, कृष्णा राठी, संगीता सोनी, संजू तापड़िया, श्रद्धा मूंधड़ा, सरोज बिहाणी, सोनिया बिहाणी, सुनिता डागा, तारा बिहाणी उपस्थित रही और लगातार अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाया।






