May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाहरी क्षेत्र में बसी एक कॉलोनी में पड़ौसी द्वारा एक महिला को जबरन अपने घर में ले जाने और दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 19 अगस्त को हुई इस घटना का मुकदमा महिला के पति द्वारा जरिये इस्तगासे 25 अगस्त को दर्ज करवाया गया है। मुकदमे में पीड़ित के पति ने बताया उसकी पत्नी 19 अगस्त को लोन की किश्त जमा करवाने गई थी तभी उसके पडौसी आरोपी ने उसे आवाज देकर कहा कि उसकी पत्नी की किश्त भी ले जाये। इस पर महिला पड़ौसी के घर के आगे गई तो आरोपी ने उसे जबरन घर मे खींच लिया और चाकू दिखा कर जान से मारने का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और चूड़ियां भी तोड़ दी। महिला ने शोर मचाया तो अन्य पड़ौसियों ने उसे छुड़वाया। घटना का पता चलने पर महिला के पति ने उलाहना दिया तो आरोपी ने उसे भी धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच एसआई बलवीर सिंह को सुपुर्द की गई है।