






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावो में पूरा पैनल अभाविप का निर्वाचित हुवा है। एनएसयूआई दूसरे ओर एसएफआई तीसरे स्थान पर रही है। यहां पर अध्यक्ष पद पर अभाविप की जतना शर्मा को 155, एनएसयूआई की सोहनी जाखड़ को 129 ओर एसएफआई के संजय ज्याणी को 103 वोट मिले हैं। इसी प्रकार महासचिव पर अभाविप की मूमल शेखावत को 159, एसएफआई के भानी मेघवाल को 113 ओर एनएसयूआई के आशीष शर्मा को 99 वोट मिले हैं। उपाध्यक्ष पद पर अभाविप के रणजीत बावरी को 176, एनएसयूआई के जितेंद्र को 123 ओर एसएफआई के विशाल को 70वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव पद पर अभाविप के विष्णु नाई को 161, एनएसयूआई की पूजा पंवार को 113 ओर एसएफआई की निकिता को 96 वोट मिले हैं। अभाविप का पूरा पैनल जितने के बाद कालेज के बाहर जश्न का माहौल है।





