May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2022। भगवा झंडा, भगवा गुलाल, भगवा नारे, डीजे पर भगवा गाने भाजपा नेता से लेकर अभाविप के छात्रनेता तक सभी एक ही रंग में रंगे दिखे ओर मौका था अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में पूरा पैनल अभाविप द्वारा जितने का। कॉलेज के बाहर अभाविप, एसएफआई, एनएसयूआई तीनो छात्र संगठनों के कार्यकर्ता जुटे हुए थे लेकिन परिणामो के बाद अभाविप कार्यकर्ता जहां जश्न मनाने में डूब गए वहीं एनएसयूआई और एसएफआई के कार्यकर्ता व समर्थक भारी मन से घरों को लौट गए। यहां से शुरू किया गया विजयी जुलूस अभाविप के चुनाव कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी मौजूद रहे और छात्र नेताओं, कार्यकर्ताओ को बधाई दी।