






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2022। गांव बिग्गा के भैरव मंदिर में आज बीन जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर का 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पुजारी भगवानाराम सेवग ने की समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह का आगाज आज जागरण से होगा तथा 8 व 9 सितंबर की मन्दिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बाबा का अभिषेक 8 सितंबर को दोपहर 1 बजे किया जाएगा तथा 9 सितंबर को सुबह 10 बजे महाआरती कर बाबा की 101 किलो रोटे का भोग लगाया जाएगा। चतुर्दशी की शाम को 6 बजे छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा व भव्य जागरण का आयोजन भी होगा। जागरण में महावीर सांखला, अजमल रोकणा, दुर्गा रोकणा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
खेजड़ी हनुमान मन्दिर में मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ, किया अनेक नागरिकों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोथरा कुंआ, कालूबास में प्रतिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। यहां नथमल जियालाल सोहनलाल कुशाल चंद बोथरा परिवार द्वारा आयोजित समारोह में सुंदरकांड का पाठ किया गया। निर्मल कुमार बोथरा ने ज्योत प्रज्ज्वलित की और पूजन आरती किया गया। मन्दिर प्रांगण में आयोजित
सम्मान समारोह में धमडीराम, अमरचंद, छत्तर सिंह, हनुमान, सम्पत,राजेन्द्र बोथरा मंच पर उपस्थित रहें। पुजारी परिवार के सुरेंद्र बोथरा ने मन्दिर के इतिहास की जानकारी दी। इस दौरान अतिथि रूप में भीकमचंद गिया, निर्मल सुराणा, विनोद व बाबूलाल बरड़िया भी समारोह में शामिल रहें। कार्यक्रम में पार्षद जगदीश प्रसाद, रामचंद्र सुथार, ओमप्रकाश नाई, बाबूलाल सेवग, पुजारी श्रवण छंगाणी, पंडित विष्णुदत्त शास्त्री, सांवरमल, चेतन वर्मा, बनवारी नाई, तोलाराम मारू का सम्मान किया गया। बोथरा परिवार के सदस्य, मोहल्लेवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। परिवार ने सभी का आभार जताया।





