August 30, 2026
IMG-20220829-WA0006

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2022। कस्बे के युवा खिलाड़ी मोहन पूनियां व युवती प्रियंका लेगा ने सीनियर बेसबॉल नेशनल टूर्नामेंट में खेलेंगे। ये खिलाड़ी जालंधर, पंजाब में 8 सितंबर से आयोजित 5 दिवसीय 35वीं सीनियर बेसबॉल नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेंगे। स्टार क्लब श्रीडूंगरगढ़ के कोच राजाराम बाना ने दोनों खिलाड़ियों की बधाई दी। कस्बे के कराटे खिलाड़ी गौरव टाडा ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कस्बे के अन्य खिलाड़ियों के लिए इसे प्रेरणीय बताया।