May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2022। कल रात चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में श्रीडूंगरगढ़ बाजार आज बंद रहेगा। व्यापार मंडल ने बंद को समर्थन देते हुए मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने सभी दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की है। हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी बाजार पहुंच गए है और दुकानों के शटर डाउन करवा रहें है। प्रदर्शनकारी बाजार बाजार बंद करो के नारे लगाते हुए नागरिकों से हत्या का विरोध करने की बात कह रहें है। बता देवें अब तक हत्या के मामले में पुलिस ने 3 को राउंडअप किया है और 6-7 जनों से पूछताछ की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकानों के धड़ाधड़ शटर हो गए है डाउन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी उतरे विरोध पर।