






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लोढेरा में गत 2 सितंबर की रात गांव के किसान परिवार पर चोरों की आफत टूट पड़ी। घर की सन्दूकों में रखा तीन बेटियों व बहुओं का सारा गहना व करीब दो लाख रूपए की नगदी पर हाथ साफ करने वाले शातिर अपराधी वारदात के 10 दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। इस बड़ी चोरी के बाद पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराख पता नहीं लगा पाई है। पीड़ित बजरंगलाल पुत्र गणपतराम गोदारा सहित उनका पूरा परिवार मायूस है। ये ग्रामीणों के साथ मंगलवार को पुलिस अधिक्षक बीकानेर से मिलने पहुंचे और उनसे चोरों को पकड़ने व सामान बरामद करवाने की गुहार लगाई। परिजनों ने बताया कि वारदात के समय परिवार के सदस्य घर के आगे बाखल में सो रहें थे और अज्ञात चोरों ने घर में रखी सभी अलमारियां व संदूकों के ताले तोड़ डाले और इस वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गांव भर में इस बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस की कार्रवाई से निराशा का माहौल है। पुलिस ने मौका मुआयना कर चार जनों के पैरों के खोज भी लिए परंतु वारदात के दस दिन बाद भी चोरों का सुराख नहीं ढूंढ पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि किसान बजरंगलाल के जीवन भर की मेहनत गहने व नगदी ले जाने वाले चोरों से सामान बरामद किया जाएं। बजरंगलाल ने बताया कि 26 लाख से अधिक की इस चोरी से परिवार में सभी निराश है और माहौल भी गमगीन है।




