May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। कालूबास स्थित दधिमती माता मंदिर में नवरात्रा की तैयारियां परवान पर है। मंदिर की साफ सफाई व सजावट का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पुजारी सीताराम आसोपा ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन कन्या भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रोजाना मां का दूग्धाभिषेक, मनोकामना दीपक ज्योति, छप्पन भोग सहित माता का प्रतिदिन भव्य श्रृंगार किया जाएगा। आसोपा ने बताया कि मंदिर के आयोजनों में भाग लेने के लिए श्रद्धालु मंदिर परिसर में संपर्क कर सकते है।
गौसेवा समिति द्वारा आज होगा सुंदरकांड का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री गौसेवा समिति द्वारा आज शाम संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा रोटी, खल और दवाईयों से लंपी बिमारी पीड़ित गौसेवा का एक माह पूरा होने पर आज संगीतमय सुदंरकांड का आयोजन बद्रीलाल बिहानी के मकान बिग्गाबास में किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालु गौवंश के स्वस्थ होने की प्रार्थना का प्रण लेकर सुंदरकांड में भाग ले सकेंगे।