May 22, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। राजकीय महाविदयालय श्रीडूंगरगढ़ में अब स्नातकोत्तर की डिग्री तक की पढाई संभव हो रही है। कॉलेज में पहली बार एमए कक्षा के लिए प्रवेश आज से प्रारंभ हो गए है। राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर करने के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। प्राचार्य डॉ. आभा ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में एम.ए. 2022-2023 में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के लिए ऑनलाईन आवेदन आज से प्रारंभ हो गए है। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2022 है। ऑनलाईन प्रवेश नोडल प्रभारी अमित तंवर ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन पत्र छात्र अपनी एसएसओ आईडी से भर सकेंगे। स्नातकोत्तर प्रवेश नोडल प्रभारी महावीरनाथ ने बताया कि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के लिए आवेदन पत्रों का ऑनलाईन सत्यापन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 18 अक्टूबर को होगा तथा 18 अक्टूबर से ही शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।