






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। सहकारी समितियों के चुनावों की रौनक गांवो में जबरदस्त है और सात समितियों में संचालक मंडल के सदस्यों के चुनाव प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को हुए सदस्यों के मतदान के नतीजे आज आ गए है और हार का गम व जीत की खुशियां नजर आ रही है। चौपालों पर इन चुनावों में हार जीत की चर्चाएं चल रही है। गांव उदरासर व टेऊ-सूडसर ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव नतीजे आ गए है। बता देवें अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग गुरुवार को होगी।
टेऊ-सूडसर में दो पक्षों के 7-5 सदस्य चुने गए, ये बने सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टेऊ-सूडसर में सहकारी समिति के संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव की मतगणना के नतीजे घोषित हो गए है। यहां के 12 वार्डों में से दोनों पक्षों के 7-5 सदस्य जीते है। इस चुनाव में जहां उपखंड क्षेत्र के चर्चित चेहरे अशोक शर्मा, गोपाल भादू को जीत मिली है, वहीं कोडाराम भादू, गोपाल जाखड़, सीताराम खोड़ को हार का सामना करना पड़ा है। निर्वाचन अधिकारी ने तिलोकाराम ने बताया कि यहां अशोक शर्मा, हेतराम भादू, धुड़ाराम सुथार, हीरा देवी/रामकरण सारण, ओमी देवी/धुड़दास स्वामी, रामरख भादू, सोहनलाल नाहर, राजेश सारण, गोपालराम भादू, चंपालाल कटारिया, भंवरलाल खोड़, रामलाल नाहर विजेता बने और सदस्य चुने गए है।
उदरासर में मिली इन्हें जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में निर्वाचन अधिकारी दयाराम गोदारा, सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सारण सहित राजेश, भवानी, लिखमाराम, मालाराम, व्यवस्थापक मोहनलाल ने वोटों की गिनती की। उदरासर में डूंगरराम, तुलछीराम, सहीराम, धूड़ाराम, रामूराम, अछन कंवर, मुन्नीराम, सोहनराम, ओमप्रकाश, रामेश्वरलाल, दुर्गाराम सहित वार्ड 4 में निर्विरोध चंद्रावली सदस्य चुने गए है। जानकारी के अनुसार यहां दो गुटों में 10-2 सदस्य विजयी हुए है।






