






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। एक ही दिशा में जा रही तीन गाड़ियां एक दूसरे के पीछे एक के बाद एक टकरा गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना आज सुबह करीब 5 बजे हाइवे पर लखासर टोल नाके के पास हुई। बीकानेर की ओर जा रही एक पिकअप उसके पीछे चल रही स्विफ्ट डिजायर और उसके पीछे चल रही पार्सल वैन चल रही थी। पार्सल वैन ने डिजायर और पिकअप को क्रॅास करने के लिए गाड़ी दौड़ाई और डिजायर का ड्राइवर उनींदा होने के कारण उसे देख नहीं पाया और डिजायर को पिकअप से आगे लेने के लिए अचानक पार्सल वैन के आगे कार को दे दिया। पार्सल वेन से डिजायर टकरा गई और डिजायर जाकर आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। टोल मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि बड़े त्योहार के दिन तीनों गाड़ियों के चालक बाल बाल बच गए। उन्होंने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ और गनीमत रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ है और क्रेन द्वारा गाड़ियों को हटवा कर रास्ता साफ करवाया गया।









