May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। धनतेरस पर सोना व चांदी के बर्तन, गहने खरीदने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन सोना चांदी खरीदना शुभ होता है और इससे व्यक्ति के लाभ में लगातार वृद्धि होती है। आज शाम को 6 बजे से धनतेरस प्रारंभ होने के कारण ज्वेलर्स की दुकानें देर रात तक खुली रहेगी। कस्बे की घास मंडी स्थित विश्वसनीय ज्वैलरी के लिए जाने माने जे.पी. ज्वेलर्स के जगदीश धूपड़ ने क्षेत्र के नागरिकों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। धूपड़ ने बताया कि धनतेरस पर जेपी ज्वेलर्स में हर वर्ग को ध्यान में रखकर सोने व चांदी के अनेक आइटम तैयार किए गए है। हाथ से बनाए गहनों के साथ मशीन कट के सुदंर डिजायन उपलब्ध है और वो भी पूरी प्रामाणिकता के साथ। उन्होंने बताया कि दीपावली पर प्रियजनों को देने के लिए अनेक गिफ्ट आइटम भी तैयार करवाए गए है। धूपड़ ने बताया कि आज चांदी खरीद का भी विशेष महत्व है। नागरिक चांदी के नोट, सिक्के, पायल या अन्य सामान बड़ी संख्या में खरीदते है। चांदी में अनेक वेरायटी के गहने व सामान स्टॉक में रखें गए है जिससे प्रति व्यक्ति के लिए उसके हिसाब से धनतेरस के सगुन के रूप में कुछ दिया जा सकें। इसी प्रकार गांधी पार्क के पास स्थित नोरतमल नंदलाल मोहित ज्वेलर्स के मोहित ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों के लिए अनेक छूट दी रही है जिसमें चांदी की पायलों को शत प्रतिशत मेकिंग चार्ज से फ्री कर दिया गया है। मोहित ने कहा कि बड़ी मात्रा में सोने व चांदी के सामान का नया स्टॉक व सैंकड़ो डिजाइन उपलब्ध है। पायल हाउस के नंदलाल सोनी ने बताया कि हाथ से बनाई हुई पायलों के व मशीन कट के लेटेस्ट डिजाइन बड़ी मात्रा में दुकान में उपलब्ध है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घास मंडी में जेपी ज्वेलर्स ने हर वर्ग को ध्यान में रख तैयार किए अनेक गहने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क के पास नोरतमल नंदलाल मोहित ज्वेलर्स में चांदी के पायल पर मेकिंग चार्ज की छूट दी गयी है।