






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2022। शनिवार, रविवार, के बाद दीपावली के त्योहार की सोमवार व मंगलवार तक सभी बैंकों में चार दिवसीय अवकाश है। क्षेत्र में एटीएम आज ही खाली हो जाने से आने से नागरिक खासे परेशान हुए है। अनेक एटीएम खाली होने की सूचनाएं प्राप्त हुई और ऐसे में एसबीआई बैंक ने त्योहार को देखते हुए नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। बैंक मैनेजर राकेश ओला ने आज छुट्टी के दिन ब्रांच विशेष अनुमति लेकर ब्रांच शाखा खोल कर एटीएम को 2 बार भरवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओला को एटीएम में रुपए नहीं होने की सूचना मिली तो वे बैंक पहुंचे व दो बार में कुल 88 लाख रुपए एटीएम में भरवाए। ओला ने बताया कि शनिवार शाम को एटीएम भरा गया जो आज सुबह 11 बजे ही खाली हो गया। दोपहर 2 बजे पुनः कैश रिक्त हो गया तो तीसरी बार कैश भर गया। ओला ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए पूरा प्रयास रहेगा कि आगामी दो भी एटीएम में कैश किसी स्थिति में शून्य ना हो। दिन भर एटीएम के बाहर लंबी कतार लगी रही व ग्राहकों ने बैंक मैनेजर का आभार प्रकट किया। इस बात से प्रसन्न ग्राहकों ने टाइम्स कार्यालय में ये सूचना देते हुए कि सरकारी अधिकारी की ये संवेदनशीलता नागरिकों तक पहुंचाने की अपील की। टाइम्स भी जिम्मेदार अधिकारी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए आभार जता रहे है।





