May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के किसानों को बेसब्री से इंतजार था और वो बड़ी खुशखबरी आ गई है। राज्य सरकार ने कुछ फसलों की खरीद के लिए पंजीकरण का ऐलान कर दिया है। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि प्रदेश में राजफैड द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन और मूंगफली की खरीद की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। प्रदेश में खरीद के लिए कुल 879 खरीद केन्द्र बनाए गए है। 1 नवबंर को मूंग, उड़द, सोयाबीन की खरीद शुरू होगी जबकी 18 नवंबर से मूंगफली की खरीद प्रारंभ की जाएगी। पहले पंजीयन होंगे तथा फिर खरीद होगी। सरकार ने मूंगफली के लिए 267 खरीद केन्द्र बनाएं है व किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था ई मित्र एवं खरीद केन्द्रों पर प्रात 9 बजे से सायं 7 बजे तक प्रारंभ कर दी जाएगी। किसान को जनआधार कार्ड नबंर, खसरा गिरदावरी की प्रति एंव बैंक पासबुक की प्रति, पंजीयन फार्म के साथ अपलोड करनी होगी। जिस किसान द्वारा बिना गिरदावरी के अपना पंजीयन करवाया जाएगा उसका पंजीयन समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए मान्य नहीं होगा। किसानों को पंजीयन पूर्ण सावधानी से करने और तहसील के बाहर पंजीयन नहीं करने के निर्देश दिए गए है। आंजना ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 27 अक्टूबर से हेल्प लाइन नंबर 1800-180-6001 आरंभ कर दिया जाएगा।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए मूंगफली खरीद की तिथि ही महत्वपूर्ण है। यहां स्वीकृत केन्द्रों व खरीद की तिथि के बारे में सभी जानकारियों के लिए किसान श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़ें व किसान निश्चिंत रहें। क्योंकि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम किसानों के लिए उपयोगी सभी खबरें व क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचार आप तक तुरंत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल में किसान खेतों में मूंगफली निकाल रहें है और समर्थन मूल्य पर खरीद का इंतजार भी कर रहें है।