May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2022। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे आंखों में सूखापन (Dry Eye Syndrome) भी आना शुरू हो जाता है. लेकिन आजकल युवावस्था में भी ये समस्या देखने को मिलती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. ऐसे में लोगों को इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लोगों की आंखों में सूखापन (Causes of Dry Eye Syndrome) आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं.

क्यों आता है आंखों में सूखापन?

  1. बता दें कि जब व्यक्ति लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करता है या लगातार कंप्यूटर के सामने बैठता है तब आंखों में सूखापन आने की समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्किन के सामने व्यक्ति अपनी आंखों को कम छपकाता है, जिसके कारण आंसू भाप बनकर हवा में उड़ जाते हैं. ऐसे में आंखों में सूखापन के समस्या पैदा होती है.
  2. जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा धूम्रपान का सेवन करता है तो इसके कारण व्यक्ति की आंखों में सूखापन की समस्या हो सकती है. बता दें कि धूम्रपान करने से आंखों में जहरीले तत्व पहुंचते हैं, जिसके कारण आंखों को प्रोटेक्ट करने वाली कंजेक्टिवा को हानि पहुंचती है और आंखों में सूखापन की समस्या पैदा हो सकती है.
  3. जब व्यक्ति लंबे समय तक कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करता है तो इसके कारण कॉर्निया तक ऑक्सीजन की सप्लाई सही से नहीं हो पाती हैं. ऐसे में आंखों में सूखेपन की समस्या हो सकती है.
  4. जब महिलाएं मेनोपॉज के दौर में होती है तब भी उनकी आंखों में सूखापन की समस्या हो सकती है. यह समस्या मूड स्विंग्स और तनाव के कारण हो सकती है.