May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2022। सर्व जीव कल्याण के लिए कल कलश यात्रा से बड़ा धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होगा। सरदारशहर रोड पर स्थित बासनीवाल भवन में कथा वाचक माया बाईसा द्वारा सुबह 12.15 बजे से शाम 4 बजे तक भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा स्थल पर ही रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जाएगा। कथा के दौरान कल से 19 नवंबर तक नित्य प्रातः 5.30 बजे प्रभात फैरी का आयोजन होगा तथा नित्य प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक हवन किया जाएगा। मोहल्ले वासियों द्वारा आयोजित इस 7 दिवसीय कार्यक्रम में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की है।