






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में यूरिया के लिए किसानों ने बीदासर रोड जाम कर दिया। यहां वाहनों की कतारें लग गई जिससे हाइवे भी जाम हो गया है। घुमचक्कर के चारों ओर वाहन ही वाहन फंसे नजर आ रहें है। एक एम्बुलेंस को इस दौरान रास्ता दिया गया। कृषि अधिकारी सुरेन्द्र मारू टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है और किसानों से समझाईश कर रहें है। किसान यूरिया का वितरण किए जाने की मांग कर रहें है। किसानों का आरोप है कि बीती रात भी यूरिया ब्लैक में बेची गई तथा यहां सुबह से लाइनों में खड़े होने पर भी शाम तक यूरिया नहीं मिल पाई है। बता देवें वितरक ने सुबह से यूरिया वितरण करने के बाद शाम को वितरण बंद कर दिया इस पर किसान नाराज हो गए है।







