May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2022। इस वर्ष की बॉलीबॉल स्टेट चैम्पियनशिप आगामी 3 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक बीकानेर में आयोजित होगी। जिला बॉलीवॉल संघ के सचिव गणेश जाखड़ ने बताया कि बॉलीबॉल फैडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर के डाक्टर करणीसिंह स्टेडियम में होगा एवं यहां से राज्य की टीम का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जाखड़ ने बताया कि बीकानेर जिले की महिला एवं पुरूष टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 22 नवम्बर को सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल के मैदान में होगा। ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपनी जन्मतिथि प्रमाण पत्र के लिए अंक तालिका, आधार, जन्मप्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा। गौरतलब है कि बॉलीबॉल में जिले के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है एवं क्षेत्र में बॉलीबॉल के कई राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो चुकी है।