






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रास्ता विवादों की समस्या के समाधान से जुड़ी बड़ी खबर उपखंड कार्यालय से आई है। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के “रास्ता खोला अभियान” के तहत विवादों के निपटान के निर्देश के प्राप्त होने के साथ ही कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 2 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक आमजन को प्रभावित करने वाले कट्टाणी रास्तों के विवादों का समाधान किया जाएगा। नागरिक आज से ही 28 नवबंर तक एक कागज पर अपनी शिकायत लिखकर कंट्रोल रूम में दर्ज करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि उपखंड प्रशासन का पूर्ण प्रयास रहेगा कि विवादों का निपटान हो और गांवों में वैमनस्य, गुटबाजी व लड़ाई झगड़ों का अंत हो और गांव के विकास को एक नई गति मिल सकें। बता देवें उपखंड प्रशासन पूर्व से ही रास्ता विवादों के निपटान के लिए प्रयासरत है और अब अभियान के दौरान इस कार्य को गति मिल सकेगी।
बनाया कंट्रोल रूम, यहां करें शिकायत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी के निर्देशन में तहसील कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। श्रीगोपाल सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 01565-222039 जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि उपखंड अधिकारी द्वारा क्षेत्र में स्थित समस्याओं का सर्वे, चिन्हीकरण 28 नवंबर तक करते हुए एक सूची तैयार की जाएगी तथा कार्ययोजना को राजस्व अनुभाग में 30 नवंबर भिजवाया जाएगा। 2 दिसम्बर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक चलने वाले इस अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी तथा कार्रवाई के दौरान रास्तों की वीडियोग्राफी- फोटोग्राफी करवाई जाएगी।
जिला कलेक्टर ने बनाई कार्ययोजना, चलेगा अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने रास्ता विवादों के निपटान के लिए कार्ययोजना बना कर सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में सभी उपखंड अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को व्यापक दिशा निर्देश दिए गए है। जिला कलेक्टर ने इस अभियान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है जिसके दूरभाष नम्बर 0151-2226031 है।




