






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2022। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा सोमवार को सेसोमू स्कूल में डिजिटल बैंकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आरबीआई के एजीएम शैलेन्द्र गुप्ता ने आमजन को गो डिजिटल गो सेफ का आह्वान करते हुए आमजन को सतर्क रहने की बात कही। गुप्ता ने कहा कि बैंक संबंधी शिकायतों का निवारण पहले न्यायालय के माध्यम से होता था जिसे आरबीआई ने जनता के हित में बैंकिंग लोकपाल सिस्टम के द्वारा करना प्रारंभ किया है। उन्होंने बैंकिंग लोकपाल की जानकारी देते हुए कहा कि अब बैंक की गलत सेवा का सुधार त्वरित रूप से होता है। लीड बैंक मैनेजर एमएन पुरोहित ने ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम में अपराधियों द्वारा अपनाएं जाने वाले हथकंडो के बारे में जानकारी देते हुए बचने के रास्ते बताएं। बैठक में प्रश्नोत्तरी समय रखा गया जिसमें विद्यार्थियों व बैंक के ग्राहकों ने अनेक आशंकाओं के समाधान पाएं। इस दौरान बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर सुनिल अग्रवाल, श्रीडूंगरगढ़ शाखा के प्रबंधक राजकुमार शर्मा, सहायक प्रबंधक देवेश मदान, कार्यालय सहायक सोनु आसोपा, महिपाल सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। सेसोमू स्कूल के चैयरमेन जगदीश मूंधड़ा व प्रधानाचार्य मनोज अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यशाला में स्कूल के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक मौजूद रहें।





