August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2022। एक लाख रूपए व मोटरसाइकिल की मांग ससुराल वालों से करते हुए एक पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता सीमा पत्नी आनंद नाई निवासी लूणकरणसर हाल निवासी तोलियासर ने जरिए इस्तगासा मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका व विवाह आनंद पुत्र नारायण नाई निवासी लूणकरणसर से 2017 में हुआ है। उसने बताया कि विवाह समय से ही आरोपी उसे कम दहेज का उलाहना देकर परेशान करने लगे। 2021 में मारपीट कर आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। 11 अगस्त 2022 को परिजनों के साथ पंच पंचायती हुई जहां लड़ाई झगड़ा कर पति व ससुर नारायण, बाबा हरिराम सहित चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीर मील को सौंपी गई है।