






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2022। बुधवार रात कस्बे के मोमासर बास में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी भाटा जंग हुई व एक बालिका व तीन जने घायल हुए जिन्हें बीकानेर रेफर किया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाद कुछ शांत हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोनों ओर से लाठी भाटा जंग हुई और इस प्रकरण में आज दिन में दोनों पक्षों ने परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए है।
मारपीट कर, चेन, अंगूठी व नगदी छीन लेने का आरोप, 10 जनों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 39 वर्षीय आरिफ पुत्र मुंशीखां सब्जी फरोश ने थाने में आमिर खान, यूसुफ, आरिफ, कालू, शकील, चांद, असरफ, वाहिद, याकूब, व बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरिफ ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व कालू व बबलू सब्जीफरोश गली में क्रिकेट खेल रहे थे और बॉल की मार से मेरी अम्मी मदिना चोटिल हो गई। इसका ओलमा कालू व उसके ताऊ शौकत को दिया तो आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी। बुधवार रात करीब सा नौ बजे करणी माता के मंदिर के पास था तो आरोपी हाथ में लाठियां, जेई, चौसंगी, कुल्हाड़ी लेकर एक राय होकर आए और घेर कर मारपीट करने लगे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के चंगुल से मुश्किल से वहां खड़े तीन चार जनों ने बचाया तो आरोपी सोने की चेन, अंगूठी व 5 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
तलवार बर्छी से मारपीट का आरोप, दी धमकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 60 वर्षीय शौकत पुत्र मोजुदीन सब्जी फरोश ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए इसी मोहल्ले के 13 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए 8-10 अन्यों के आरोप लगाया है। शौकत ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र आरिफ व युसुफ अपने अपने टैम्पु लेकर बाजार से घर आ रहे थे। ठाकुरजी मंदिर के पास पहुंचे तो आरोपी इमरान, जाकिर, असलम, अजीज, इमरान पुत्र अजीज, मुन्ना, सलीम, मुंशी, आसिफ, बाबू, आरिफ, बबलू व इमरान पुत्र शौकत ने हाथ में तलवार व बर्छी लेकर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की व दोनों टैम्पु तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। वहां से भागकर दोनों ने एक घर में छिपकर जान बचाई। दोनों बुरी तरह चोटिल हुए और उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार के सुपुर्द कर दी है।



