






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2022। क्षेत्र में सामूहिक त्रिशूल दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा और इसी संबंध में आज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने सामूहिक बैठक का आयोजन किया। प्रखंड अध्यक्ष शिवरतन सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में 26 दिसंबर को प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन व त्रिशूल दीक्षा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के संबंध में तैयारियों पर चर्चा की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में विहिप जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिला मंत्री महेश माली, बजरंग दल प्रखंड सह-संयोजक वासुदेव सारस्वत, हनुमान घिंटाला, नगर संयोजक गणेश जांगिड, धर्म जागरण जिला अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, नगर के दीपक हिन्दू, विहिप के भंवरलाल दूगड़, रामेश्वरलाल सारस्वत, तोलाराम तावनीया, भवानी तावनिया, श्याम तावनिया, आनंद जोशी, परमेश्वर सुथार, ओमप्रकाश डागा, सुनील सिखवाल आदि मौजूद रहें।




