May 20, 2026
sri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2022। खाखी धोरा के पास हाइवे पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। एक नवयुवक दुर्घटना में घायल हो गया है। 21 वर्षीय युवक नारायण पुत्र लालजी सुथार निवासी जैसलसर खाखी धोरा की ओर जा रहा था। युवक के बुरी तरह चोटिल होने की सूचना पर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार एम्बुलेंस लेकर पहुंचे व युवक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों द्वारा युवक का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है, हालांकि युवक खतरे से बाहर है परन्तु उसे अनेक चोटे आई है।