May 20, 2026
sri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसबंर 2022। दूध से बनने वाले उत्पादों के विषय में अनेक प्रकार की जानकारियां लेते हुए श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने डेयरी फार्म का भ्रमण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत युवा छात्र छात्राओं ने डेयरी की कार्यप्रणाली देखी। डेयरी प्रबंधक भागीरथ नाथ सिद्ध द्वारा दूध पाश्चीयकरण विधि के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को दूध डेयरी में काम आने वाले विभन्न यंत्रों की कार्यप्रणाली बताई। सिद्ध ने दूध से माखन, दही, पनीर व लस्सी बनने की प्रक्रिया को समझाया। शिविर प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सेवग ने बताया कि इस एक दिवसीय भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वरोजगार व कृषि आधारित रोजगारों से अवगत करवाना है। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने डेयरी प्रबंधन के गोपाल सिद्ध, मदन सिद्ध से दूध सप्लाई से लेकर पेकिंग व्यस्था तक की जानकारी ली। इस दौरान महाविद्यालय की डॉ.सारिका रंगा, राजेश कुमार मीणा, सोमनाथ व्यास, सुनील आचार्य, व्याख्याता राजेश खान, खेल विभाग के मुकेश जांगिड़, सुशील सुथार, मुकेश सैनी, दीनदयाल नाई सहित विद्यार्थी मौजूद रहें।

एसडीसी स्टूडियो में होगा विंटर कैम्प, बढ़ा सकेंगे अनेक स्किल।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कस्बे के एसडीसी डांस स्टूडियो में 24 दिसबंर से 31 दिसंबर तक विंटर कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर आयोजक सोमदत्त ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले हर उम्र वर्ग के लोग स्टूडियो में संपर्क कर सकते है। शिविर में सोमदत्त व सुरभि भोजक द्वारा सुबह 9.15 से 10.15 बजे बच्चों के लिए डांस क्लास होगी, महिलाओं व युवतियों के लिए 11.15 से 12.15 बजे तक डांस क्लास होगी तथा स्पोकन अंग्रेजी के लिए 10.15 बजे से 11.15 बजे तक कक्षा होगी तथा रिलेक्सिंग व फेशियल योगा मोनु मारू द्वारा सिखाया जाएगा।