August 29, 2026
sri

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 24 दिसंबर 2022। क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खबर नगरपालिका से आ रही है। यहां रिक्त पड़े ईओ के पद पर प्रदीप कुमार मीणा को पद भार दिया गया है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने सरदारशहर चुरू से प्रदीप कुमार को श्रीडूंगरगढ़ ईओ पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। बता देवें ईओ पद खाली होने से आमजन के कार्य रूक गए है जिससे जनता परेशान हो गई और पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने भी प्रशासन व सरकार से ईओ पद पर नियुक्ति देने की मांग की थी।