May 21, 2026
123456

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2023। किसी भी लक्ष्य को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात आपके साथ हो जाती है। किसी हिंदी फिल्म का यह डायलॉग गुरुवार को क्षेत्र में तीन रातों व चार दिनों से कड़कड़ाती ठंड में बोरिया बिस्तर लेकर धरने पर बैठे पांच गांवो के किसानो ने प्रत्यक्ष कर दिखाया। गांव गुसाईसर बड़ा, लोढेरा, बिंझासर, मानकरासर, डेलवां व राजपुरा के किसान लंबे समय जर्जर तारों के कारण बिजली संकट झेल रहे थे और कई बार सभी अधिकारियों, नेताओं के दरबार में गुहार भी लगा चुके थे। लेकिन किसानों का हक अधिकारियों की लापरवाही टालती रही और आखिर परेशान किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए चार दिन पहले एक्सईएन कार्यलय के आगे धरना दे दिया। धरने में किसान रजाई, पथरने लेकर पहुंचे और लाइन बदलने के आदेश नहीं होने तक रात दिन वहीं डटे रहने का संकल्प लिया। किसानों के इस संकल्प के आगे सभी साथ हुए और धरने पर विवेक माचरा, तोलाराम जाखड़, हेमनाथ जाखड़ आदि नेताओ ने किसानों के साथ आवाज बुलंद की। किसानों के साथ माकपा विधायक और कांग्रेस प्रधान प्रतिनिधि भी खड़े हुए और गुरुवार को दोनों ने बिजली अधिकारियों से वार्ताएं की। आखिर में गुरुवार शाम को निगम द्वारा श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस से बिंझासर फीडर की पूरी नई लाइन की स्वीकृति जारी कर दी है। अंततः किसानों के संघर्ष की जीत हुई है।

प्रधान प्रतिनिधि की अगुवाई में घेरा चीफ को, जनप्रतिनिधि रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा की अगुवाई में बिंझासर सरपंच सोहनलाल नैण, डेलवा सरपंच डालूराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य रामनारायण गोदारा, पुनरासर सरपंच माननाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल नेण, नानूराम नेण बिंझासर सहित कई किसानों ने गुरुवार को बीकानेर स्थित विद्युत निगम चीफ कार्यलय का घेराव किया और चीफ से मुलाकात की। दिनभर गोदारा सहित जनप्रतिनिधि विभाग के कार्यालय के बाहर बैठे रहें और ऊर्जा मंत्री से भी वार्ता की। गोदारा ने बताया कि इस दौरान 1 करोड़ 55 लाख की लागत से श्रीडूंगरगढ़ से बिंझासर 24 किलोमीटर नई बिजली लाइन डलवाने की स्वीकृति जारी की गई है और नारसिसर, सिंधु जीएसएस पर 5 केवीए का पावर ट्रांसफार्मर 7 दिनों में स्थापित करने, गांव डेलवा व मेउसर में नया 33 केवी जीएसएस स्थापित करने का आश्वासन भी दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ बीकानेर पहुंचे व अधिकारियों से वार्ता कर आदेश की कॉपी ली।

महिया में की आला अधिकारियों से वार्ता, स्वीकृति पत्र लेकर धरने पर पहुंचे किसान सभा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2023। किसानो के आंदोलन के सबन्ध में गुरुवार को विधायक गिरधारी लाल महिया भी सक्रिय रहे ओर इस सबन्ध में ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी, डिस्कॉम एमडी से वार्ता की। महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ स्तर पर से उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव सितंबर में ही भेज दिए गए थे लेकिन खामी रहने के कारण पारित नही हो पाया। ऐसे में 10 दिन पहले संशोधित प्रस्ताव भेजे गए और आज वार्ता कर किसानों के आक्रोश से अवगत करवाते हुए तत्काल स्वीकृति दिलवाई गई। गुरुवार को दिन में किसान सभा के मोहनलाल भादू, गोपाल भादू आदि ने धरने के समर्थन में बीकानेर पहुंच कर निगम अधिकारियों से मुलाकात की। शाम को आदेशो की प्रतिलिपि लेकर भी किसान नेता श्याम सुंदर आर्य ओर श्रवण कुमार भामू धरने पर पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने अपने प्रतिनिधि श्याम आर्य व श्रवण भांभू को धरनास्थल पर भेज कर आदेश की कॉपी दिखाते हुए किसानों से घर लौट जाने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान सभा प्रतिनिधि मंडल मिला अधिकारियों से।