May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। बुधवार रात करीब 10 बजे बर्फीली हवाओं के बीच खुले आसमान के नीचे किसान रजाई में दुबके बैठे नजर आए। धरने पर बैठे किसान डेलवां के श्योपतराम डेलू, चुन्नीलाल व जगदीश डेलू, गुसाईसर बड़ा के नंदराम, हड़मानदास, ताराचंद शर्मा मौजूद रहें। किसानों ने पूरी व बिना ट्रिपिंग के बिजली नहीं देने तक यहां डटे रहने की बात कही। किसानों ने कहा कि बिना बिजली के मरने से अच्छा है विभाग के गेट पर ठंड में प्राण दे देवें। यहां भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत पहुंचे और किसानों की मांग का समर्थन करते हुए विभागीय अधिकारियों को फोन कर लताड़ा। सारस्वत के साथ हेमनाथ जाखड़, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावनिया, नरपतसिंह धरनास्थल पर पहुंचे। सभी ने प्रशासन से किसानों की मांगों को हल्के में नहीं लेकर मनकरासर, लोढेरा, बिंझासर, गुसाईसर बड़ा, डेलवा, राजपुरा गांवो की लाइन दुरस्त करने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खुले आसमान के नीचे बर्फीली हवा में बैठे किसान, मांग रहें है बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता ने प्रशासन से किसानों की मांग को हल्के में नहीं लेने की बात कही।