August 30, 2026
IMG-20230102-WA0135

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सरेआम सट्टे पर दांव खिलाते हुए 2 जनो को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अलग अलग कार्यवाही की गई। जिसमें हेडकांस्टेबल आवड़दान ने घुमचक्कर सर्किल के पास पर्ची सट्टा की खाईवाली कर रहे कस्बे के मोमासर बास निवासी 22 वर्षीय युवक धनपतसिंह को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार हेडकांस्टेबल राकेश कुमार में कस्बे के मध्य एसबीआई बैंक के पास पर्ची सट्टे की खाईवाली करते हुए आडसर बास के हुलासमल को गिरफ्तार किया है।