






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के घुमचक्कर पर शुक्रवार सुबह कोहरे का फायदा उठा कर अवैध शराब ले जाने की फिराक में एक जन को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7.50 बजे कस्बे के वार्ड 4 निवासी विक्रम वाल्मीकि प्लास्टिक कट्टे में भर कर शराब ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एएसआई रविंद्रसिंह ने उसे धर दबोचा ओर गिरफ्तार करते हुए 42 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की।



