May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2023। ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थी ही नहीं ग्रामीण भी परेशान है। ऐसे में खाज में कोढ़ सा काम किया शिक्षा विभाग के निर्णय ने जिसमें लोढेरा से शिक्षक का तबादला कर दिया गया है। ग्राम पंचायत बिंझासर के गांव लोढेरा के स्कूल में कार्यरत एकमात्र हिंदी के वरिष्ठ अध्यापक का तबादला विभाग ने बापेऊ कर दिया जिससे ग्रामीणों व छात्रों में रोष है। सरपंच ने नियुक्ति का विरोध करते हुए बताया कि गत वर्ष क्रमोन्नत हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोढेरा में 300 से अधिक विद्यार्थी है। यहां हिंदी साहित्य, इतिहास, भूगोल के पद स्वीकृत है और सभी रिक्त है। ऐसे में यहां कार्यरत हिंदी के वरिष्ठ अध्यापक धारासिंह का तबादला विभाग ने 12 जनवरी को बापेऊ कर दिया है। इस निर्णय से ग्रामीणों व विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है और शीघ्र इसे निरस्त करने की मांग की जा रही है।