






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2023। कस्बे के कालूबास में मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से आयाोजित हो रही श्रीपूनरासर बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का सीजन-3 आगामी 17 जनवरी से शुरू होगा। कालूबास में बोथरा कुएं के पास स्थित मैदान पर आयोजित होने वाली इस रात्रिकालीन प्रतियोगिता में कास्को बाल से मैच होगें एवं लीग मैच दस दस ओवर्स के, सेमीफाइनल व फाइनल मैच 12-12 ओवरों के होगें। एक टीम में 9 खिलाड़ी हो सकेगें एवं एंट्री 16 जनवरी तक की जा सकेगी। प्रतियोगिता का उदघाटन भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, लकेश चौधरी, किशनाराम गोदारा, बृजलाल तावणियां, तोलाराम जाखड़, छैलूसिंह शेखावत, मानमल शर्मा एवं शिक्षाविद मनोज गिरी गुंसाई होगें। प्रतियोगिता की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए है एवं आयोजन में प्राप्त होने वाली धनराशि गौसेवार्थ समर्पित की जाएगी।



