May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। जमकर हो रही हूटिंग के बीच गांव समंदसर में आयोजित श्री भोमियाजी कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता दोनों ही खिताब समंदसर की युवा टीमों ने जीते। समंदसर सीनियर विजेता रही व समंदसर जूनियर उपविजेता रही है। वहीं तीसरा स्थान लाखनसर की टीम ने हासिल किया। विजेताओं को ट्राफी के साथ नगद पुरस्कार दिए गए। बता देवें जनवरी माह में ये चौथा खिताब समदंसर की युवा टीम ने हासिल किया है। इससे पूर्व गत एक पखवाड़े में आस पास के इलाकों में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंटों में समंदसर विजयी हुआ और लगातार अपनी जीत कायम रखी है। इस दौरान गांव के बुजुर्गों ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। समापन समारोह में समंदसर सरपंच प्रतिनिधि इमीलाल गोदारा ने टीम का महत्व समझाते हुए युवाओं को एकजुट होकर शारीरिक मेहनत करने की प्रेरणा दी। गोदारा ने कहा कि इससे युवा मानसिक रूप से भी मजबूत होंगे। समारोह में लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधन खिलेरी, मांगीलाल गोदारा, अर्जुन मेघवाल सहित गांव के मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समदंसर में कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाइनल में हुआ रोमाचंक खेल, विजेता व उपविजेता रही समंदसर की युवा टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को हुआ समापन।