






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। कस्बे के बिग्गाबास निवासी एक 36 वर्षीय महिला ने अपने विवाह के 15 सालों तक पति द्वारा दी गई दहेज प्रताड़ना का सामना किया और फिर भी हालात नहीं सुधरे तो अब आखिर में मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिग्गाबास निवासी गायत्री देवी का विवाह रतनगढ़ निवासी कैलाश खाती के साथ वर्ष 2008 में हुआ था। तभी से आरोपी कम दहेज का उलाहना देकर उसे प्रताड़ित करने लगा था। आरोपी से पीड़िता को दो पुत्र और एक पुत्री भी हुए और इनके छुछक के दौरान भी दहेज भी दिया गया था। लेकिन आरोपी ने 2 लाख नकद और मोटरसाइकिल की मांग पर उसे उसकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



