August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ाते हुए श्री भैरव भक्त मंडल का संवैधानिक रूप से गठन किया जा रहा है। गठन की प्रक्रिया में संरक्षक पद पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सचिव व गांव तोलियासर के युवा विक्रमसिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है। भैरव मंदिर में उन्हें नियुक्तिपत्र सौंपते हुए मंडल के लिए दिशा निर्देश व कार्यों की रूपरेखा में सक्रिय योगदान की अपील सदस्यों ने की। विक्रम ने पद का दायित्व निष्ठापूर्वक निभाने की बात कही। इस दौरान श्री भैरव भक्त मंडल के देवेन्द्र उपाध्याय, विमल चुरा, अभिषेक पारीक, हनुमान नाई, छोटूलाल नाई, दीनदयाल नाई, चिंटू उपाध्याय, निर्मल चुरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 22 मार्च को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में भव्य जागरण के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।