






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। गांव धोलिया में आयोजित तेजल एक्सप्रेस कब्बडी प्रतियोगिता में मेजबान उपविजेता रहा है और पीलीबंगा की टीम ने प्रतियोगिता जीत कर प्रथम पुरस्कार हासिल कर लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आज समापन हुआ व यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया। बाना ने विजेता व उपविजेता के बधाई देते हुए खिलाड़ियों को नियमित खेल से जुड़े रहने की बात कही है। इस दौरान आयोजकों ने बाना का स्वागत सम्मान किया। विजेता टीम के कप्तान सुरेंद्र व उपविजेता टीम के कप्तान सुभाष गोदारा, प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर हरीश, बेस्ट डिफेंडर पवन गोदारा को पुरस्कृत किया गया। व्यवस्थाओं में दलीप सारण, ओमप्रकाश सहू, कानाराम गोदारा, रामनिवास गोदारा, रामचंद्र गोदारा सहित युवाओं ने अपनी सेवाएं दी। ग्रामीण मांगीलाल गोदारा, सत्यनारायण गोदारा, श्रवणराम गोदारा, रामचंद्र गोदारा ने आयोजन की सराहना की। आयोजन कमेटी के हड़मान गोदारा,अशोक गोदारा, राजूराम गोदारा, मनोज गोदारा ने सभी का आभार जताया।





