May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। मोमासर धरनार्थियों ने सुबह से धरने पर बैठे होने के बावजूद प्रशासन द्वारा नहीं संभाले जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। धरनार्थियों ने कहा कि अभी तक वार्ता के लिए कोई पहल नहीं हुई है और इससे धरनार्थियों में रोष है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शाम तक प्रशासन से वार्ता नहीं होने पर कल सुबह गांव से कूच कर आड़सर पहुंच कर स्टेट हाइवे जाम करने की बात कही है।
आज ही होगी सकारात्मक वार्ता- चौधरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से वार्ता में बताया कि सीएचसी के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिलाकलेक्टर को भेजी जा रही है। प्रशासनिक बैठक होने के कारण तहसीलदार, बीडीओ व बीसीएमओ को अभी धरनास्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए है। धरनार्थियों से आज ही सकारात्मक वार्ता की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मौजूद है धरने पर ग्रामीण।