






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। भाजपा नेता व महंत प्रतापपुरी जी महाराज ने आज श्रीडूंगरगढ़ का दौरा किया। वे सेवाधाम पहुंचे व बच्चों से मिले। स्वामीजी ने बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलकर देश का सच्चा नागरिक बनने की प्रेरणा दी। महंत भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई के घर व जयपुर पब्लिक स्कूल भी गए। दोनों स्थानों पर उनका स्वागत सम्मान किया। महंत जी थेह पहुंचे और सन्त मोनी बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज से मिले और आशीर्वाद लिया। इस दौरान विनोद गिरी गुसाई, सुभाषचंद्र शास्त्री, कुम्भाराम घिंटाला, पवन गोयतान, सत्यनारायण सैन, पूर्व पार्षद किशोरगिरी, दान गिरी, गंगाजल गिरी, शिवप्रसाद बिहानी, श्याम सुंदर बाहेती, घनश्याम गिरी, राम गिरी, श्याम गिरी, डॉक्टर चंद्रप्रकाश बारूपाल, आशाराम पारीक उनके साथ रहें।








