May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। गांव बीरमसर के युवा भैराराम पुत्र स्वर्गीय हनुमानाराम खोड ने राजस्थान सब जूनियर जुडो चेम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। जय हिंद स्पोर्ट्स एंड डिफेंस एकेडमी के खिलाड़ी ने करणपुर में 66 किलो भार वर्ग में पदक जीता। एकेडमी कोच सिकंदर सिंह, मुकेश जांगिड़, नितिन सिंह व खिलाड़ी जितिन सिंह ने भैराराम की विजय पर शुभकामनाएं देते हुए इससे बड़ी उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा दी। कोच नितिन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के नौजवान खेल पर ध्यान दे और नशे से दूर रहें तो वे अपनी विजय का परचम लहरा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर फहरा सकते है। खोड के परिजनों ने भी शुभकामनाएं दी और गांव के युवाओं में भी उत्साह का माहौल है।