






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। जिला एसपी के निर्देशों के बाद श्रीडूंगरगढ़ में जुआ सट्टा पर कार्रवाईयां की जा रही है। रात 12 बजे बाद हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश की टीम गश्त करते हुए कालू रोड की ओर पहुंची तो सड़क पर रोड लाईट की रोशनी में पांच जनों को बैठा देखकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक जना मौके से भाग छुटा व शेष चार को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उनसे 52 पत्ते व 9200 रूपए नगद राशि बरामद की। ओमप्रकाश ने बताया कि 35 वर्षीय नवाब तेली पुत्र सफी मोहम्मद तेली निवासी बिग्गा बास के पास के हाथ से ईंट का इक्का, ईंट का बादशाह, हुक्म की पंजी तथा घुटने के नीचे से 1900 रूपए नगदी बरामद किए वहीं 28 वर्षीय आदिल खान पुत्र ईसमाईल खान निवासी मोमासर बास के हाथ से ईंट की सत्ती, हुक्म की दुगी, ईंट का दस्सा व घुटने के नीचे से 1800 रूपए बरामद किए। आरोपी 30 वर्षीय सुनिल पुत्र चेतनमल सिंधी निवासी रूपादेवी स्कूल के पीछे से पान की बेगम, हुक्म का बादशाह, पान का बादशाह और घुटने के नीचे से 2000 रूपए नगदी बरामद किए तथा 32 वर्षीय कानाराम पुत्र शंकरलाल लुहार निवासी बिग्गाबास से चिड़ी का इक्का, हुक्म की तिगी, ईंट की चोगी व 1500 रूपए नगदी बरामद किए। इन चारों के बीच में रखे एक अखबार के टूकड़े पर 2000 रूपए व 42 पत्ते मिले। पुलिस ने कुल नगदी 9200 रूपए तथा 52 पत्ते ताश के जब्त करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। मामला रात करीब सवा दौ बजे दर्ज कर लिया गया।




