May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2023। कस्बे के कालूबास में एक परिवार में जमीन का विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने थाने पहुंच कर अपने भाई-भाभी व भतीजों सहित 8 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बाबूलाल पुत्र नूराराम वाल्मीकि निवासी कालूबास ने चंपा देवी पत्नी स्व. कालूराम व उसके पुत्र रवि, प्रकाश पुत्र नूराराम व उसके बेटे सुभाष व शालू, बजरंग पुत्र नुराराम व उसकी पत्नी सुमन, पुत्र किशन के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने इसी वर्ष 25 जनवरी को उसके कब्जे व उपयोग उपभोग के बाड़े में नाजायज रूप से घुसकर पट्टियां तोड़ दी व लाठियां, जेईयां लहराते हुए जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने गुरुवार शाम मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंपी है।